फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरौनी के लिए सात गांव में हुआ ड्रोन सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना के तहत सिकंदरा तहसील के सात गांवों का ड्रोन से सर्वेक्षण का कार्य शुरू हो गया है। दिल्ली से आई सर्वे ऑफ इंडिया की चार सदस्यीय टीम ने तहसील की राजस्व टीम के साथ शनिवार को राजपुर ब्लॉक के इन गांवों का ड्रोन कैमरे से सर्वे किया।
विज्ञापन

सर्वे टीम ने राजपुर ब्लाक के सरदारपुर, दुर्राजपुर, सिमटामऊ, बहोरापुर, सहाबापुर, मदनपुर व बनवारीपुर में ड्रोन के सर्वे से पहले चूना डालकर आबादी को चिंहित किया। उसके बाद ड्रोन के जरिए सर्वे शुरू किया गया। एसडीएम रमेशचंद्र यादव ने मौके पर पहुंचकर सर्वे का जायजा लिया। उन्होंने सर्वे टीम को बताया कि सर्वे में नियमों का पालन किया जाए। तहसीलदार लखनलाल राजपूत ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत आबादी में बने मकानों का उनके मालिकों को भू स्वामित्व दिया जाएगा। गांव के लोग सरकारी योजनाओं का फायदा ले पाएंगे। स्वामित्व मिलने पर बैंक से लोन मिल सकेगा। अन्य वित्तीय लाभों के लिए इस संपत्ति को वित्तीय संपत्ति के रूप में उपयोग करने में सक्षम बनाएगा। मानचित्र भी बनाए जाएंगे। सर्वे करने के बाद आबादी सर्वे का ऑनलाइन डाटा अपडेट किया जाएगा। योजना का मकसद संपत्ति संबंधी विवादों व कानूनी मामलों को कम करना है। अन्य गांवों में जल्द ही सर्वे किया जाएगा। मौके पर केंद्रीय सर्वे टीम प्रभारी श्याम रजक के अलावा राजस्व निरीक्षक नरेंद्र कुलश्रेष्ठ, लेखपाल गंगाराम आदित्य मौजूद रहे।
ड्रोन देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी
राजपुर। सर्वे टीम राजस्व कर्मियों को लेकर गांवों में पहुंची तो ड्रोन को देखने के लिए लोग जुट गए। राजस्व कर्मियों ने ग्रामीणों को बताया कि आबादी का सर्वे कराया जा रहा है। उड़ते ड्रोन ग्रामीणों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों में ड्रोन का उड़ता देख काफी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें