फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी खोया की भट्ठियां सील

विज्ञापन
बदशाहपुर गांव में खोया भट्टी को सील करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। बादशाहपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापा मारा। यहां दो खोया भट्टी संचालकों ने टीम को देखकर दरवाजा बंद कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में खोया भट्टी सील की गई और 95 किलो मिलावटी खोया नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

बादशाहपुर में करीब छह खोया भट्टियां संचालित हैं। मिलावट पर रोक के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को गांव में संचालित खोया भट्टियों पर छापा मारा। अभिहित अधिकारी डॉ. मंजुला सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश दीक्षित, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराग सिंह, सुमांशु सचान, विनीता यादव आदि की टीम को देखकर भट्टी संचालक रवी व चंद्रपाल ने दरवाजा बंद कर लिया। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद दोनों की खोया भट्टी को सील करने की कार्रवाई की गई। जबकि नंद किशोर उर्फ भूरा की भट्टी से खोया व पाउडर और शंकर व सूरजपाल की भट्टी से पाउडर का नमूना भरा गया। इन खोया भट्टियों से 240 किलो पाउडर भी नष्ट कराया गया। अभिहित अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें