फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने रोकी मंडलायुक्त की कार

विज्ञापन
मंडलायुक्त की कार रोककर समस्या बताते किसान। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात/राजपुर। शनिवार को अमराहट पंप कैनाल के द्वितीय चरण का कार्य देखकर लौटते समय किसानों ने मंडलायुक्त राजशेखर की कार रोक ली। किसानों ने अमराहट पंप कैनाल के द्वितीय चरण की नहर से पूर्व में बनी प्रथम चरण की नहर को जोड़ने की मांग की।
विज्ञापन

अमराहट के रामगोपाल, गोविंद सिंह, शिवप्रताप, रंजीत, श्याम सिंह, चरन सिंह, रजौली के अजीत सिंह ने मंडलायुक्त को बताया कि पहले चरण की नहर से अमराहट, करियापुर, सिंगरौली, घटापारा, रजौली, ऊधवपुर, जैसलपुर आदि 24 गांवों को जोड़ा गया है। पंप पूरी क्षमता से पानी नहीं उठा पा रहा। सिर्फ पांच महीने ही सिंचाई के लिए पानी मिलता है। टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। मंडलायुक्त ने खंड बैराज के अधिकारियों से वार्ताकर समाधान का आश्वासन दिया।
यमुना बीहड़ पट्टी के 122 गांवों में फसल सिंचाई की समस्या को हल करने के लिए अमराहट पंप कैनाल के द्वितीय चरण का काम प्रगति पर है। मंडलायुक्त ने काम की प्रगति जांचने के बाद जून तक काम पूरा कराने के निर्देश दिए। कहा कि परियोजना से दो लाख किसानों की सिंचाई समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें