फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ पर आरोप लगाकर चेयरमैन ने जारी किए दो नोटिस

विज्ञापन
शिवली में नाला सफाई कार्य का निरीक्षण करते चेयरमैन। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। नाला सफाई व गौशाला में पशुओं की संख्या में गड़बड़ी को लेकर नगर पंचायत के चेयरमैन ने अधिशासी अधिकारी को दो नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत चेयरमैन अवधेश शुक्ला ने बताया कि नाला सफाई कार्य में ईओ ने सभी को गुमराह किया है। बिना सफाई कराए नाला सफाई की गलत रिपोर्ट दी गई।
दूसरी नोटिस में चेयरमैन ने ईओ पर गोशाला में पशुओं की संख्या कम-ज्यादा दिखाने का आरोप लगाया है। ईओ को दोनों नोटिसों का तत्काल जवाब देने के लिए कहा गया है। दूसरी तरफ अधिशासी अधिकारी मेहीलाल गौतम ने कहा कि उसको परेशान करने के उद्देश्य से आरोप लगाए गए हैं। वह उच्चाधिकारियों से मिलकर अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें