फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार की सबसे अधिक शिकायतें बीएसए दफ्तर कीं- अपर मुख्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले की नोडल अफसर एवं बेसिक शिक्षा व राजस्व विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उनके निशाने पर बेसिक शिक्षा विभाग रहा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की सबसे अधिक शिकायतें बीएसए दफ्तर की मिल रही हैं। उन्होंने बीएसए को सुधार की चेतावनी दी। साथ ही सीएमओ को आयुष्मान कार्ड वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में अपर मुख्य सचिव ने कहा कि पूरे प्रदेश में सबसे अधिक इस जिले से बेसिक शिक्षा विभाग की शिकायतें मिलती हैं। बीएसए दफ्तर में बिना रुपये के कोई काम नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बीएसए संगीता सिंह को सुधार करने की चेतावनी दी। कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। प्रत्येक स्कूल में फ्लैक्सी बैनर लगाया। जिसमें हेड मास्टर व शिक्षकों के नाम और फोटो हों। नियमित रुप से वह बैनर बरामदे में लगाए और छुट्टी होने पर उन्हें निकाल कर रखा जाए।
उन्होंने सीएमओ से कहा कि आयुष्मान लाभार्थियों के कार्ड वितरण में तेजी लाएं। सीएमओ ने उन्हें जानकारी दी कि कार्ड 60 फीसदी वितरित हो चुके हैं। सफाई कर्मियों को नियमित गांव जाने व उनसे कोई अन्य काम न लेकर उनके मूल तैनाती वाले स्थान में भेजने के निर्देश दिए। वन विभाग को फलदार पौधे रोपित कराने के निर्देश दिए। तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराकर उनमें जल संरक्षण की व्यवस्था करने के लिए कहा।
विज्ञापन

कहा कि बैंकर्स की मनमानी से सरकार की रोजगार योजनाओं का लाभ पात्रों को नहीं मिल पा रहा। सीडीओ को इसकी मानीटरिंग करने के लिए कहा। एसपी अनुराग वत्स को निर्देश दिया कि जनता की शिकायतों को समय से निस्तारण सुनिश्चित कराएं। विवेचनाएं अनावश्यक लंबित न रहें। बैठक में सीडीओ जोगिंदर सिंह, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल, एएसपी अनूप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने 35 लाभार्थियों को 80 लाख रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें