फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज को टांके नहीं लगाने पर नाराज हुए नोडल अफसर

विज्ञापन
कोविड अस्पताल के निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते जिले के नोडल अधिकारी राकेश कुमार सिंह। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व जिले के नोडल अफसर राकेश कुमार सिंह ने रविवार को कोविड एल-1 व जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में एक महिला ने टांके नहीं लगाने की शिकायत की। उन्होंने नाराजगी जताकर तत्काल टांगे लगवाने को कहा। अस्थि रोग आपरेशन थियेटर बंद मिलने पर आपत्ति जताई और पंद्रह दिन में शुरू कराने का अल्टीमेटम दिया। इससे पूर्व कलक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 वैक्सीनेशन की तैयारी समीक्षा में चिंहित 6625 फ्रंट लाइन वर्करों की क्रास जांच कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह नोडल अफसर ने कलक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, सीडीओ सौम्या पांडेय, सीएमओ डॉ. राजेश कटियार आदि के साथ कोविड-19 के वैक्सीनेशन तैयारी की समीक्षा की। सीएमओ ने बताया कि अकबरपुर में वैक्सीन लगाने के लिए कर्मियों का प्रशिक्षण बाकी है। सरकारी व निजी अस्पतालों के कुल 6625 फ्रंट लाइन स्वास्थ्य वर्करों को पहले वैक्सीन लगाने के लिए चिह्नित किया गया है। नोडल अफसर ने सवाल किया कि कोई फ्रंट लाइन स्वास्थ्य कर्मी चिंहीकरण से छूटा तो नहीं है इसके लिए क्रास जांच कराई जाए। वैक्सीन लगाने वाले केंद्रों पर पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए। महिला जिला अस्पताल में कम डिलीवरी केस की जानकारी सीडीओ ने दी। नोडल अफसर ने शासन को पत्र लिखने की बात कही। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में संचालित कोविड एल-1 अस्पताल देखा। यहां सीसीटीवी कैमरा व बाहर एलईडी स्क्रीन लगवाने को कहा। जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती महिला ने सिर फटा होने पर टांके नहीं लगाने की शिकायत की। नोडल अफसर ने सीएमओ को निर्देश दिए। मरीजों की सही देखभाल व दवा समय पर उपलब्ध कराने की हिदायत की। यहां प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. महेंद्र जतारया, सीएमएस डॉ. वीपी सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी वर्मा, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह आदि रहे।
नहीं पहुंचे किसान नेता, निरस्त हुआ कार्यक्रम
कृषि कानूनों को लेकर हो रहे विरोध के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को जिले में भेजा है। जिले के नोडल बनाए गए केडीए वीसी राकेश कुमार सिंह को रविवार दोपहर साढ़े ग्यारह से बारह बजे के बीच माती सर्किट हाउस में किसान नेताओं से मिलना था, लेकिन निर्धारित समय पर कोई भी किसान नहीं पहुंचा। जबकि वीसी, उपकृषि निदेशक विनोद यादव समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए। उसी दौरान शासन की ओर से किसान नेताओं से मिलने का कार्यक्रम निरस्त करने की सूचना दी गई। अफसर अन्य अकबरपुर जिला अस्पताल का निरीक्षण करने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें