फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद पर दिसंबर का टोकन देख केंद्र प्रभारी को फटकार

विज्ञापन
झींझक में धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात/झींझक। धान की सरकारी खरीद की हकीकत जांचने के लिए मंगलवार को डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने सबसे पहले अकबरपुर उपमंडी स्थल केंद्र देखा। वहां धीमी खरीद पर केंद्र प्रभारी ने नाराजगी जताई। इसके बाद झींझक मंडी स्थल पर क्रय केंद्र पहुंचे, वहां किसान को दिए दिसंबर का टोकन देख डीएम खफा हो गए। उन्होंने केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई और डिप्टी आरएमओ को खरीद तेज कराने का अल्टीमेटम दिया। चेताया कि किसानों की तौल में गड़बड़ी की तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

अकबरपुर उपमंडी स्थल केंद्र प्रभारी तोषकर झा ने डीएम को बताया कि 9 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य है। अब तक 1800 क्विंटल धान की तौल कराई गई है। धीमी तौल पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पल्लेदार बढ़ाकर तेजी से तौल कराई जाए। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर आनंद कुमार सिंह ने तत्काल दूसरा इलेक्ट्रानिक कांटा शुरू करा दिया। एक डस्टर फैन खराब होने से केेंद्र पर आ रही धान की सफाई की गति धीमी है। यहां मक्का की खरीद शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई।
वहीं दोपहर बाद डीएम मंडी समिति झींझक में बने खाद्य विभाग के केंद्र पर पहुंचे। यहां केवल 399 क्विंटल धान की खरीद किए जाने और 85 क्विंटल मक्का की खरीद पर नाराजगी जताई। सबसे पहले जिन चार किसानों की दो सौ क्विंटल धान खरीदी गई उनकी भूमि की जांच कराने का निर्देश तहसीलदार लाल सिंह यादव को दिया। यहां तीन किसानों के पास दिसंबर का टोकन देखकर डीएम खफा हो गए। उन्होंने केंद्र प्रभारी मृदुला सिंह को फटकार लगाई। डिप्टी आरएमओ शिशिर कुमार को तेजी से तौल कराने और सरकारी खरीद में बिचौलियों की तौल मिलने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी। डीएम ने मलिकपुर अकौड़िया गांव के किसान रामबहादुर से फसल की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें