जनवरी से इंप्लायमेंट एक्सचेंज की वेबसाइट (www.sevayojan.org.in) लांच की जाएगी। इस वेबसाइट में प्रदेश से जुड़ी सभी सरकारी नौकरियों की न सिर्फ जानकारी होगी।
बल्कि समय समय पर लगने वाले जॉब फेयर और उसमें आने वाली प्राइवेट कंपनियों की पूरी डिटेल और पैकेज आदि की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। वेबसाइट प्रदेश स्तर की होगी, लेकिन इसमें कानपुर का अपना एक पेज होगा।
इंप्लायमेंट एक्सचेंज के उपनिदेशक सेवायोजन राजीव कुमार यादव ने बताया कि पोर्टल की वेबसाइट sevayojan.org.in बनकर तैयार हो गई है।
पोर्टल में सरकार के सभी विभागों की निकलने वाली नियुक्तियों की जानकारी होगी। उन्होंने बताया कि वेबसाइट के माध्यम से बेरोजगार रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
इसके अलावा औद्योगिक इकाइयों के नियोक्ता (कंपनी) के लिए एक कॉलम होगा। जिसमें आद्यौगिक इकाइयां अपनी जरूरत के मुताबिक कि उन्हें कुशल, अकुशल, तकनीक दक्ष किस प्रकार के श्रमिक-कर्मचारी की जानकारी इसकी जानकारी दे सकेंगे।