फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: घर के बाहर खेलते हुए लापता हुआ जवान का मासूम बेटा, दूसरे दिन नवनिर्मित मकान के सीवर टैंक में मिला शव

Wed, 26 Feb 2025 04:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेलते हुए लापता पीएसी जवान के मासूम बेटे का शव सीवर टैंक में पड़ा मिला है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मासूम की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी के सनिगवां में मंगलवार शाम घर के बाहर खेलने के दौरान पीएसी जवान का पांच वर्षीय मासूम अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार सुबह मोहल्ले में बने एक नवनिर्मित मकान के सीवर टैंक में जाकर देखा गया, तो उसमें पानी भरा हुआ था। पंप लगाकर उसका पानी निकाला गया, तो बच्चे का शव बरामद हो गया।

विज्ञापन

बेटे का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सनिगवां गायत्री नगर निवासी प्रवेश कुमार पीएसी में सिपाही हैं और वर्तमान मे वाराणसी में तैनात है। उनकी पत्नी अंजली देवी के अनुसार उनका पांच वर्षीय इकलौता बेटा अयांश मंगलवार शाम को घर के बाहर मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रहा था। इसके बाद से अचानक वह लापता हो गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने गुमशुदगी दर्जकर बच्चे की तलाश शुरू की।

विज्ञापन

टैंक में ही बरामद हो गया शव
दूसरे दिन बुधवार सुबह इलाके के लोग पड़ोस में रहने वाले एयरफोर्स कर्मी के नवनिर्मित मकान में गए, तो मकान का सीवर टैंक खुला हुआ था और उसमें पानी भरा हुआ था। लोगों ने बच्चे के डूबने की आशंका जताई। फिर पंप मंगवाकर टैंक को खाली कराया गया। इस दौरान उसका शव टैंक में ही बरामद हो गया। बेटे अयांश का शव देखकर मां अंजली और पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी संतोष शुक्ला ने बताया कि खेलने के दौरान बच्चा सीवर टैंक में गिर गया होगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें