फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी की तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से मासूम घायल, भड़के ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक

Sat, 27 Apr 2019 10:22 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस की गाड़ी घेरकर हंगामा करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में हमीरपुर जिले के राठ में पुलिस की गाड़ी की टक्कर लगने से 11 साल का लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको गंभीर हालत में देख तत्काल झांसी के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


नगर के फरसौलियाना निवासी रामू अहिरवार ने बताया कि शनिवार शाम उसका बेटा राजा(11) खेल रहा था। तभी वहां से गुजरी मझगवां थाना पुलिस की गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। घायल किशोर को सीएचसी में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेरकर जाम लगा दिया।

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बंधक बनाए गए पुलिस कर्मियों को बचाकर निकाला। जाम लगाए लोग आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। मौके पर पहुंची पूर्व विधायक डॉ. अंबेश कुमारी व गोविंद अहिरवार ने अधिकारियों से बात कर मामले से अवगत कराया। बताया एसपी हेमराज मीणा द्वारा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खुल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें