फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मासूम बच्ची की तालाब में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची की तालाब में गिरकर डूबने से मौत हो गई। बच्ची की मां ने हत्या कर शव को तालाब में फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के जखौली गांव निवासी सूर्य प्रताप उर्फ शनि पंचायत सहायक है। शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे सूर्य प्रताप की इकलौती बेटी वर्तिका उर्फ मनु (4) घर के बाहर खेल रही थी। घर के पास ही तालाब है। आशंका है कि तालाब के पास बनी पटिया पर चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से वर्तिका गिरने से डूब गई।
जब परिजनों को बच्ची नहीं दिखी तो उन्होंने इसकी तलाश शुरू कर दी। शनिवार सुबह करीब सात बजे बच्ची का शव तालाब में उतराता मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्ची के शव को तालाब से बाहर निकाला। वहीं, मां शिवानी ने हत्या कर शव को तालाब में डालने की आशंका जताई है। एसआई राजवीर सिंह ने बताया कि बच्ची के तालाब में डूबने मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सही कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन




वर्तिका का शव मिलने के बाद मां शिवानी ने उसको सीने से लगा लिया। बेटी के चेहरे पर हाथ फेरते हुए बार-बार कहती रही। कहा कि उठ जा बेटा बाद में सो जाना। मेरी मनु को कुछ नहीं हुआ, वह सो रही है। बेटी के गीले कपड़े देख कर वह बोली अरे जल्दी इसके कपड़े लेकर आओ नहीं तो मनु को सर्दी लग जाएगी। कुछ ही देर में कपड़े आए और मां ने उसके कपड़े बदले और अपने साड़ी के पल्लू से उसके हाथ और पैर को पोछते हुए कहती रही, उठ जा बेटा बाद में सो जाना। यह देखकर मौजूद लोग अपनी आंखों से आंसू नहीं रोक पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें