फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आंगन के पानी भरे गड्ढे में डूबकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। आंगन में खेल रहा बच्चा घर में जल निकासी के लिए बने गड्ढे में औंधे मुंह गिर गया। मुंह में पानी और कीचड़ भर जाने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना शुक्रवार को सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के मुंडेर गांव में हुई।
विज्ञापन

मुंडेर निवासी पुष्पेंद्र खेती करते हैं। पुष्पेंद्र के मुताबिक, पानी के निकास के लिए घर के आंगन में गड्ढा बना रखा है। शुक्रवार दोपहर उनका एक साल का पुत्र आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान वह गड्ढे में गिर गया। कुछ देर बाद उनकी पत्नी जयंती वहां पहुंची, तो कार्तिक को गड्ढे में पड़ा देखा। उसे बाहर निकालकर फर्रूखाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें