असफल होने पर बच्ची को दिया था पटक
इस पर वह बच्ची को फेंककर साइकिल लेकर भाग निकला था, जिससे बच्ची के सिर में चोट आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वह दोपहर करीब दो बजे से शाम छह बजे तक औंधे मुंह गड्ढे पर पड़ी रही थी। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बच्ची को बरामद किया था।
बच्ची बेहोश थी और सांसे फूल रहीं थीं
इस दौरान वह बेहोश थी और उसकी सांसें फूल रही थी। फिर उसे सनिगवां के माही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां सनिगवां पुलिस ने बवाल की आशंका पर परिजनों को बच्ची को साथ थाने भेज दिया गया था । कहा था कि वहां जाकर रिपोर्ट दर्ज कराएं। शाम सात बजे सभी थाने पहुंच गए थे।
हैलट के लिए कर दिया था रेफर
इसके बाद रात 9:45 बजे बच्ची को मेडिकल के लिए कांशीराम भेजा गया था, लेकिन यहां ईएमओ डॉ. सतीश ने बच्ची की हालत नाजुक देख उसे प्राथमिक उपचार देकर हैलट के लिए रेफर किया था। डॉ. सतीश ने कहा था कि बच्ची की उल्टियां कर रही थी और उसकी हालत नाजुक है।