गुरुवार को पुलिस घटना की जांच करने के साथ ही आरोपी की तलाश करती रही। उसका पता नहीं चला। ग्राम प्रधान पति रामलखन ने बताया कि गांव और रिश्तेदारों में इस बात की चर्चा है कि राजेश पत्नी की हत्या करने के लिए योजना बनाकर आया था। वह हत्या करने के बाद विदेश चला गया।
कई साल से विदेश में रहने के कारण उसके पास कोई मोबाइल नंबर भी नहीं था। ग्रामीणों में चर्चा है कि राजेश विदेश से वापसी का टिकट साथ लेकर आया था। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मायके वालों ने रेखा के शव का अंतिम संस्कार किया।
मृतका की मां राजकुमारी चारों बच्चों को अपने साथ रखे हैं। सबसे बुरा हाल पांच माह के बच्चे का है। वह बिन मां के बिलख रहा है। कोतवाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस टीमें रिश्तेदारों के यहां भी तलाश कर रही हैं। एक टीम लखनऊ गई थी। विदेश जाने की पुष्टि नहीं हुई है।