फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बैक हो रही कार ने मासूम को रौंदा, मौत

विज्ञापन
:अहान की फाइल फोटो । - फोटो : :अहान की फाइल फोटो ।
विज्ञापन
ताखा। गांव में कार बैक करते समय सड़क पर खेल रहे मासूम पर चढ़ गई। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों पक्ष एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ऊसराहार थाना क्षेत्र के डेरा बंजारन गांव में सोमवार को गांव के ही सलमान के यहां घिरोर से रिश्तेदार आए हुए थे। सुबह कुछ देर रुकने के बाद रिश्तेदार लौटने के लिए कार में सवार हो गए। कार बैक करते समय सड़क पर खेल रहा इरफान का साढ़े तीन वर्षीय बेटा अहान कार के नीचे आ गया।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष मंसूर अहमद ने बताया बच्चे की कार बैक करते समय टक्कर लगने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

मौके पर पुलिस को भेजकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें