फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डूडा आवास में मिला युवक का शव

Sat, 11 Nov 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के लगरथा रोड स्थित डूडा आवास में एक व्यक्ति का शव मिला। बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस और फाेरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

मूलरूप से जनपद औरैया के रोशनपुर मुरादगंज निवासी अविवाहित रविंद्र (36) पुत्र रामनाथ कई वर्षो से झींझक में रहकर लाही चने का ठेला लगाता था। पिछली एक वर्ष से नगर में खाली पड़े डूडा के आवास में अकेले रह रहा था। पिछले तीन दिन से वह कमरे से नहीं निकला। शुक्रवार को कमरे से बदबू आने पर आस पास रह रहे लोगों ने सूचना पुलिस को दी। जिस पर वहां पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो शव पड़ा था। फील्ड यूनिट की जांच के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। मृतक के बड़े भाई मुन्नूलाल ने बताया कि भाई रविंद्र का विवाह नहीं हुआ था, वह बीमार रहता था। परिजनों ने बीमारी से मौत होने की आशंका जताई। निरीक्षक मंगलपुर देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें