फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटीरैबीज इंजेक्शन हुआ फेल!, कुत्ता काटने की वजह से जोया की मौत

Sat, 22 Jul 2017 09:53 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
महीने भर पहले कुत्ता काटने से जख्मी हुई जोया की गुरुवार की रात अचानक तबियत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में जोया के मुंह व नाक से पानी आया और उसकी मौत हो गई। घरवालों ने उसे तीन बार एंटीरैबीज का इंजेक्शन लगवाया था इसके बाद भी इंजेक्शन ने कोई असर नहीं दिखाया जिसके कारण जोया अब इस दुनिया में नहीं है। 
विज्ञापन


फर्रुखबाद शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव चिलसरा के रहने वाले रफ्फन खां के मुताबिक उनकी पुत्री जोया (6) को 1 जून को कुत्ते ने काट लिया था। उन्होंने 1, 3 व 7 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाए थे। गुरुवार को जोया की तबियत अचानक खराब हो गई। उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में जोया के मुंह व नाक से पानी आया और उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर लौट आए।

रफ्फन ने बताया कि जोया की हालत बिगड़ने पर जब उन्होंने उसे नर्सिंग होम में दिखाया तो चिकित्सक ने बताया कि शरीर में रैबीज फैल गया है, जिससे उसकी हालत बिगड़ी है। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. धन सिंह ने बताया कि किसी और कारण से बालिका जोया की मौत हुई होगी। एंटी रैबीज की वैक्सीन लगाने से कोई नुकसान नहीं होता है। उन्होंने मरीज तो देखा नहीं है इसलिए मौत के कारण के बारे में कुछ नहीं बता सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें