फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र को दीं अमानवीय यातनाएं, बाइक से डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा...फिर

Thu, 06 Apr 2023 09:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: शहर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते पिता और पुत्र के साथ अमानवीय व्यवहार की खबर सामने आई है। आरोपियों ने किशोर को बाइक से बांधकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, जिससे पूरा शरीर लहुलुहान हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र को ठंडा पेय पदार्थ पिलाने का लालच देकर साथ ले गए और अमानवीय यातनाएं दी। किशोर को रस्सी से बांधकर बाइक से करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, जिससे उसका पूरा बदन लहूलुहान हो गया। पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कालका चौराहा निवासी कुंदन (14) को उसके मोहल्ले के पिता-पुत्र अपने साथ तीन अप्रैल को ठंडा पेय पदार्थ पिलाने का लालच देकर ले गए। दबंग पिता-पुत्र ने किशोर को पल्हरी गांव में बंधक बना लिया। वहां उसे बाइक में बांधकर मवई बाईपास तक करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा।
इससे वह लहूलुहान हो गया। बाद में उन्होंने उसके पिता जालिम सिंह को जानकारी दी कि उसके पुत्र का एक्सीडेंट हो गया है। वह उनके घर में है। चार अप्रैल को पिता दबंगों के घर पहुंचा। वहां से वह उसे लेकर घर गया। घर में कुंदन ने अपने ऊपर की गई ज्यादती को बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर का कराया मेडिकल परीक्षण
इस पर पिता ने गुरुवार को कोतवाली में तहरीर दी। पिता ने बताया कि सन 1992 में उसके भाई सुग्रीव को इन्हीं पिता-पुत्र ने गोली मारी थी। तब से यह रंजिश मानते हैं। कोतवाली प्रभारी संदीप तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर किशोर का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें