फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: औद्योगिक विकास को लगेंगे पंख, लोगों को मिलेगा रोजगार

Sat, 08 Nov 2025 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार नवंबर के अंतिम सप्ताह में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी)-5 आयोजित कर रही है। इसमें जिले से करीब एक हजार करोड़ के उद्यमों को धरातल पर उतारा जाएगा। अब तक 800 करोड़ के 25 उद्यम शामिल कर लिए गए हैं। इनके संचालन होने से एक हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन

नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में जीबीसी-5 होनी है। इसको लेकर जिले स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। उद्योग विभाग उद्यमियों से निवेश करने को लेकर संपर्क में हैं। साथ ही अधिक से अधिक उद्यम संचालित हो सकें इसको लेकर उद्यमियों को सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही है। इस ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में उद्यमी मित्र उद्यमियों व निवेशकों की संख्या भी बढ़ाने का प्रयास कर रहे है।
विभागीय आकड़ों के मुताबिक लगभग 25 उद्यमियों ने जिले में 800 करोड़ रुपये का निवेश करने का प्रस्ताव दिया है। निवेशकों के पास भूमि की उपलब्धता होने से इकाई स्थापित करने की प्रक्रिया भी चल रही है। ऐसे में इन सभी उद्यमियों को लखनऊ में आयोजित होने वाली जीबीसी 5.0 में शामिल कराया जाएगा। अभी उद्यमियों की संख्या और निवेश बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बता दें कि नवंबर के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित जीबीसी-5 के लिए इनवेस्ट यूपी ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले से जिन उद्यम को शामिल किया जा रहा है, वह जीबीसी-4 में शामिल नहीं थे। जीबीसी-5 में कई ऐसे उद्योग शामिल हो रहे हैं, जिससे कुशल व अकुशल श्रमिकों को रोजगार मिल सकेगा। साथ ही नए उद्योगों के धरातल पर उतरने से जिले के औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
................
यह है बड़े निवेशक

कंपनी निवेश

भारत पेट्रोलियम 283 करोड़
सुप्रीम इंड्रस्टीज 160 करोड़
ऑस्टल पाइप 110 करोड़
कैप्शन इंडिया 31 करोड़
गोविंद ग्रीन 10 करोड़
.....................

पिछले वर्ष 123 उद्यमियों ने किया एमओयू

उद्यमी मित्र नवनीत द्विवेदी ने बताया कि ग्लोबल निवेस्टर समिट में 5311 करोड़ रुपये के 123 उद्यमियों के प्रस्ताव हुए थे। इसमें से 97 यूनिट में उत्पादन शुरू हो गया है। शेष 26 यूनिटों में सिविल का निर्माण कार्य चल रहा है। यह उद्यम भी जल्द धरातल पर नजर आएंगे।
............
वर्जन.......................
लखनऊ में आयोजित होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी- 5.0 में की तैयारी पूरी है। इसके लिए नए निवेशक प्रस्ताव भी तैयार कर उन्हें जीबीसी 5.0 में शामिल कराने की योजना है। 800 करोड़ के 25 उद्यमों का भूमि पूजन कराया जाएगा। कोशिश की जा रही है कि यह आकड़ा एक हजार करोड़ पार कर जाए। - नवनीत द्विवेदी, उद्यमी मित्र

...............
औद्योगिक विकास व रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयास कर रहे हैं। जीबीसी-5 में 800 करोड़ के निवेश होगा। इसमें 25 उद्यमियों शामिल होंगे। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। उद्यमी मित्र उद्यमियों की संख्या और निवेश बढ़ाने प्रयास कर रहे हैं।
- मोहम्मद सऊद, उपायुक्त उद्योग
.............................
कुंभी और दुआरी के औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने पर बढ़ेगा निवेश
जिले में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से दो बड़े औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं। इसमें अकबरपुर तहसील के कुंभी में 50 एकड़ जमीन पर एक व दूसरा दुआरी में 172 एकड़ जमीन पर औद्योगिक आस्थान (औद्योगिक क्षेत्र) विकसित किया जा रहा है। कुंभी में सरकार से मिले बजट से काम चल रहा है। जबकि दुआरी के लिए सितंबर माह के अंत में 11 करोड़ की डीपीआर बनाकर भेजी जा चुकी है। इन दोनों औद्योगिक क्षेत्र के विकसित होने से छोटे-बड़े करीब 500 उद्यम संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें