कानपुर। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान ने शुक्रवार को दिल्ली में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्हें कानपुर होकर बलसाड़ (सूरत) जाने वाली 12943-12944 उद्योगकर्मी एक्सप्रेस और मुंबई जाने वाली 12173-12174 उद्योग नगरी एक्सप्रेस का ठहराव पुखरायां स्टेशन पर कराने का मांग पत्र दिया। रेल मंत्री ने कहा कि जल्द ही जनहित में यह सुविधा शुरू की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन दोनों ट्रेनों का ठहराव पुखरायां स्टेशन पर पहले प्रयोग के तौर पर छह महीने के लिए दिया जाएगा। अगर यात्रियों की प्रतिक्रिया ठीक रही तो इसे नियमित किया जाएगा। राकेश सचान ने पीएम मोदी और रेल मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र की जनता के लिए यह तोहफा होगा। (संवाद)