फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लेदर मेले में देशी हुनर का जलवा, विदेशियों ने भी की खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मोतीझील में चर्म निर्यात परिषद की ओर से आयोजित कानपुर लेदर मेले में दूसरे दिन शनिवार को खरीदारों की भीड़ उमड़ी। जीपीएस चिप से लैस स्मार्ट पर्स आकर्षण का केंद्र रहा। स्थानीय खरीदारों के साथ आर्मेनिया से आईं डॉ. लिलिया तादेवोस्यान और डॉ. नायरा ने भी उत्पादों की खरीदारी की।
विज्ञापन


मेले में लेदर फुटवियर, जूते, महिलाओं के बैग, पर्स, वॉलेट, जैकेट, सैंडल, बेल्ट और नॉन-लेदर स्लिपर समेत 46 स्टाल लगाए गए हैं। स्टेन इंडिया के शमीम आजाद और वशीम आजाद ने बताया कि स्मार्ट पर्स खोने पर उसमें लगी जीपीएस चिप से लोकेशन ट्रैक की जा सकेगी। बीप की आवाज भी संकेत देगी। इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो गई है।

कारोबारी मुदस्सिर अख्तर ने भी चमड़ा उत्पाद प्रदर्शित किए। विदेशी मेहमानों ने उत्पादों की डिजाइन और फिनिशिंग की सराहना की। दोपहर बाद परिवारों के साथ पहुंचे खरीदारों की आवाजाही बढ़ी और देर शाम तक मेले में रौनक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें