फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ग्रीनपार्क में जीत के लिए भारतीय टीम ने जमकर किया अभ्यास

विज्ञापन
ग्रीन पार्क मैदान पर नेट प्रैक्टिस करते भारत ए टीम के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। तीसरे वनडे मैच से पहले शनिवार को भारतीय टीम ने शाम चार से सात बजे तक दूधिया रोशनी में अभ्यास किया। इस दौरान तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा के साथ-साथ प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर, रियान पराग और आयुष बड़ोनी ने कोच ऋषिकेश कानिटकर की देखरेख में नेट्स पर शॉट लगाकर अपने इरादे दिखाए।
विज्ञापन

गेंदबाजी कोच सुनील जोशी की निगरानी में अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, निशांत सिंधू, युद्धवीर सिंह और विप्रज निगम ने कई बार विकेट चटकाए। दूसरी ओर शनिवार सुबह हुई तेज बारिश के चलते ऑस्ट्रेलिया-ए टीम का अभ्यास सत्र रद्द करना पड़ा। मैदान कवर्स से ढका रहा और गीले आउटफील्ड के कारण खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर सके। अब ऑस्ट्रेलियाई टीम सीधे रविवार को खिताबी मुकाबले में मैदान पर उतरेगी। (संवाद)
-
तीसरे मैच का उद्घाटन करेंगे पुलिस कमिश्नर
कानपुर। ग्रीनपार्क में रविवार को खेले जाने वाले तीसरे व निर्णायक वनडे मुकाबले का शुभारंभ कानपुर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार करेंगे। तीन मैचों की सीरीज में दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है ऐसे में यह मुकाबला ट्रॉफी का फैसला करेगा। पुलिस आयुक्त दोपहर 1:25 बजे घंटा बजाकर और गुब्बारे उड़ाकर मैच का उद्घाटन करेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें