फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन नंबर जारी रिजर्वेशन की सुविधा शुरू, नौ से चलेगी अहमदाबाद की ट्रेन

Tue, 03 Apr 2018 11:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
कानपुर से अहमदाबाद के बीच चलने वाली सुपरफास्ट ट्रेन नौ अप्रैल को चलेगी। रेलवे ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलेगी। इसके सफल संचालन के बाद इसे नियमित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 04151 नौ अप्रैल से हर सोमवार को सुबह 8:20 बजे चलेगी और अहमदाबाद यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह 9:20 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 02458 हर मंगलवार को अहमदाबाद से 10 अप्रैल से चलना शुरू होगी। यह ट्रेन वहां से दोपहर 1:50 बजे चलेगी और दूसरे दिन सुबह 11:10 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।

इसमें चार जनरल कोच, आठ स्लीपर कोच, एक-एक फर्स्ट एसी और सेकेंड एसी कोच और दो एसी-3 कोच होंगे। यह ट्रेन इटावा, शिकोहाबाद, टूंडला, आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी, बयाना, हिंडन सिटी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, दाहोद, गोधरा, बडोडरा, आनंद, नाडियाड, गेरतपुर स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन


कानपुर से अहमदाबाद जाने में इस ट्रेन को 25 घंटे और अहमदाबाद से कानपुर आने में 21 घंटे 20 मिनट लगेंगे। 12 अप्रैल से सिकंदराबाद के लिए वीकली ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन का शेड्यूल भी जल्द जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें