फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने यात्रियाें के लिए ले लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या है खास

Sat, 18 Mar 2017 10:10 AM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
सुरेश प्रभु, रेल मंत्री
विज्ञापन
 ट्रेन में यात्रा करने वालाें के लिए यह काम की खबर है। यात्रा के समय अलग-अलग समस्याओं से यात्रियों को परेशान होना होता है। कभी खाने में समस्या होती है तो कभी सीट को लेकर परेशानी होती है। खाना-पीना बेचने वाले मनमाने रेट मांगते हैं तो कभी एसी में मिलने वाले बेड रोल से शिकायत होती है। साफ-सफाई और सुरक्षा भी भारी चुनौती होती है। अलग-अलग समस्याओं के लिए भिन्न विभागों से संपर्क करना पड़ता है। लेकिन अब रेलवे ने एक नई पहल की है।
विज्ञापन
‘ट्रेन सुपरिटेंडेंट’ की नियुक्ति करने की योजना बना रही है भारतीय रेलवे अब हर एक्सप्रेस ट्रेन में ‘ट्रेन सुपरिटेंडेंट’ की नियुक्ति करने की योजना बना रही है। यह सुपरिटेंडेंट यात्रा के दौरान होने वाली हर तरह की समस्या का समाधान करने के लिए उत्तरदायी होगा। इसके साथ ही यात्रियों को अगले स्टेशन तक समस्या का समाधान देने का दावा भी रेलवे की ओर से किया गया है। यानि, यात्रा में कोई भी कष्ट हो रेल यात्री को एक ही रेलकर्मी के पास जाना होगा। फिलहाल यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू हो रही है फिलहाल यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू हो रही है। दिल्ली से शुरू होने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों से यह योजना शुरू होने जा रही है। यह प्रावधान किया गया है कि सभी संबंधित विभागों के कर्मचारी उक्त ट्रेन के रेल सुपरिटेंडेंट से संपर्क में रहेंगे। इसके साथ ही रेलवे ऑफिस में ‘प्रोडक्ट मैनेजर’ की पोस्ट भी बनाई गई है जो इनपर नजर रखेगा। 
विज्ञापन

  We introduced single person accountability for all facilities on a train #MissionRailDev pic.twitter.com/y3wZ4qM8Vr — Suresh Prabhu (@sureshpprabhu) March 16, 2017
विज्ञापन

   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें