फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: पीयूष मिश्रा ने यहां 'बलात्कार-फूहड़ता' को लेकर की खुलकर बातें, युवाओं को दिया संदेश 

Mon, 03 Dec 2018 01:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
कानपुर लिटरेचर फेस्टिवल पहुंचे राइटर, एक्टर, सिंगर पीयूष मिश्रा ने युवाओं को बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दिल से काम होता है, तभी रास्ता मिलता है। हारमोनियम के सामने पालथी मार कर बैठे पीयूष मिश्रा ने सबसे पहले बातचीत से सिलसिला शुरू किया।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
उन्होंने कहा कि बंदा चाहे किसी विचारधारा से जुड़ा हो लेकिन युवावस्था में वह कम्युनिस्ट ही होता है और हर गलत बात पर विरोध करना और नारे लगाना उसकी फितरत होती है।
इसके बाद उन्होंने अपने गीत, 'ओ रे बिस्मिल काश आज तुम ¨हदोस्तां देखते, तो देखते कि मुल्क सारा एक टशन में है..' से गीतों का सफर शुरू किया। उन्होंने 'गगन दमामा बाज्यो' नाटक में शहीद भगत सिंह के क्रांतिकारी जीवन की जानकारी दी।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
पीयूष मिश्रा ने कहा कि  मैं आजकल वेबसीरीज और फिल्मों पर काम कर रहा हूं। फ्री समय में मेडिटेशन करता पढ़ता हूं। अभी समारोहों में जाते हैं, लेकिन आगे सम्मेलन और मुशायरों में जाना बंद कर देंगे और स्वयं को समय देंगे।
 

4 of 5
डेमो पिक
फिल्मों में फूहड़ता पर उन्होेंने कहा कि किसी बात को शब्दों के परदे में रखकर प्रस्तुत कर सकते हैं। रेप के स्थान पर फूहड़ता न दिखाकर, वे भाव पैदा करें कि लोगों तक मैसेज पहुंच जाए। पीयूष ने कहा कि मुझे तो जो मिल जाता है, करता रहता हूं। किताब-पटकथा लिखता हूं, गाता हूं, कई काम हैं... अब लोगों को सब पसंद आ जाता है, लेकिन मेरी नजर में तो सब साधारण है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
- सफलता के लिए युवाओं को संदेश 
आप जिस क्षेत्र में हैं, उसमें मेहनत से, दिल से काम करें, तभी रास्ता मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें