फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइप मशीन लेने वालों की संख्या में हो रहा इजाफा

Sat, 10 Dec 2016 06:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

45 दुकानदारों ने अपनाई स्वाइप मशीन 
शहर में स्वाइप मशीन लेने वाले दुकानदारों की बढ़ी संख्या 
आवेदन करने पर दस दिनों में बैंक से मिल रही स्वाइप मशीन 
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोटबंदी के बाद बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल और महंगे स्टोर को पछाड़ते हुए छोटे दुकानदार कैशलेस व्यवस्था की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। बैंक भी इस मामले में इन्हें पूरी मदद मुहैया करा रहा है। आवेदन करने के सात से 10 दिनों के भीतर ही दुकानदारों को मशीनें मुहैया कराई जा रहीं हैं। औरैया जिले में अभी तक 45 छोटे-बडे़ दुकानदारों ने स्वाइप मशीन प्राप्त की हैं। 
विज्ञापन


जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक दूधनाथ ने बताया कि स्वाइप मशीन से व्यापार करने की दुकानदारों को सलाह दी जा रही है। इसके लिए कोई भी दुकानदार जिसका करंट खाता है। वह संबंधित बैंक से जाकर स्वाइप मशीन प्राप्त कर सकता है और वह बैंक की स्कीम के तहत स्वाइप मशीन का भुगतान कर सकता है। बताया कि सभी बैंकों की स्वाइप मशीन व उनकी व्यवस्थाएं अलग-अलग हैं। जिले में अभी तक 45 लोगों ने स्वाइप मशीनें ली हैं। जबकि जिले में सभी बैंकों में करेंट खाताधारकों की संख्या में 80 हजार के करीब है। सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक मोहन लाल मीणा ने बताया कि अभी तक उन्होंने तीन स्वाइप मशीनें व्यापारियों को दी है।

बताया कि स्वाइप मशीन का हर महीने 1500 रुपया किराया लिया जाएगा। बताया कि इसके साथ ही उनके व्यापार के आधार पर उन्हें डिस्काउंट मिलेगा। वहीं भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि अभी तक उनकी शाखा से 12 लोगों को स्वाइप मशीनें दी गईं हैं। स्वाइप मशीन लेने वाले दुकानदारों से 257 रुपया एक महीना का चार्ज लिया जा रहा है। बताया कि यदि दुकानदार एक लाख से अधिक का कारोबार स्वाइप मशीन से करता है तो वह
विज्ञापन
विज्ञापन

महीना चार्ज से पूरी तरह छूट का लाभ लेगा। 

ऐसे करें आवेदन 
- बैंक में स्वाइप मशीन के लिए फार्म को भरें
- 100 रुपये का एक हलफनामा भरकर देना होगा
- बैंक में करेंट खाता होने पर मिलेगी स्वाइप मशीन 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें