फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 से ऑनलाइन बिकेंगे भारत-द.अफ्रीका वनडे के टिकट

Tue, 15 Sep 2015 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 अक्तूबर को ग्रीनपार्क में होने वाले वनडे मैच की टिकट बिक्री 18 सितंबर से आॅनलाइन www.bookmyshow से शुरू होगी। इसमें पांच हजार टिकटों की बिक्री होगी, जबकि 12 हजार टिकटों की बिक्री शहर में आईसीआईसीआई बैंक की शाखाओं से की जाएगी।
विज्ञापन


अगर फिर भी टिकट बच जाएंगे तो मैच से पहले ग्रीनपार्क के बाहर काउंटर बनाकर टिकट बेचे जाएंगे। सोमवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम निरीक्षण करने के बाद यह जानकारी आईपीएल कमिश्नर और यूपीसीए सचिव राजीव शुक्ला ने दी। यूपीसीए सचिव शाम करीब पांच बजे ग्रीनपार्क पहुंचे।

एडीएम सिटी अविनाश सिंह, एसीएम योगेंद्र कुमार, डीडी वर्मा और डायरेक्टर प्रेमधर पाठक, एसके अग्रवाल, सीईओ ललित खन्ना से दस मिनट गुफ्तगू के बाद स्टेडियम का निरीक्षण किया। डायरेक्टर पवेलियन में अस्थाई ड्रेसिंग रूम देखकर काफी खुशी जताई। डायरेक्टर पवेलियन से मुख्य ग्राउंड में प्रवेश करने वाले रास्ते से रेलिंग हटा दी गई है
विज्ञापन


ताकि दोनों टीमों के खिलाड़ी मैच देख सकें। पत्रकारों से बातचीत में सचिव ने बताया कि स्टेडियम फिट है जो तैयारी शेष बची है जल्द पूरी हो जाएगी। दोनों ही टीमें 9 सितंबर को शहर पहुंचेंगी। मीडिया सेंटर पर वाईफाई की सुविधा रहेगी। मैच में राज्यपाल और मुख्यमंत्री आएंगे।

ग्रीनपार्क में बनेगा टीवी स्टूडियो
ग्रीनपार्क स्टेडियम में विदेशों की तर्ज पर टीवी स्टूडियो बनेगा, जिसमें एक्सपर्ट लंच के दौरान मैच का विश्लेषण करेंगे। इसका सजीव प्रसारण यहीं से पूरी दुनिया में होगा। जल्द ही देश के अन्य स्टेडियमों में भी टीवी स्टूडियो बनाए जाएंगे। आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच प्रसारण के दौरान लंच, टी टाइम में अक्सर टीवी में विशेषज्ञ मैच को लेकर चर्चा करते हैं।

इसका प्रसारण बीसीसीआई मुंबई से करता है और वहां पर लंबी चौड़ी फेहरिस्त विशेषज्ञों की होती है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 अक्तूबर को होने वाले एक दिवसीय मैच को देखते हुए इस बार ग्रीनपार्क के स्टेडियम में ही टीवी स्टूडियो बनाया जाएगा। बीसीसीआई की प्रोडक्शन टीम ने स्टूडियो बनाने की सहमति दे दी है। इसके बनने से क्रिकेट विशेषज्ञों के बीच होने वाली बातचीत का प्रसारण ग्रीनपार्क से ही होगा। उन्होंने बताया कि कमेंट्री के लिए 17 नामीगिरामी लोग आएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें