इंडिया ब्लू टीम के बल्लेबाज परवेज रसूल की गेंद पर आउट
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर ग्रीनपार्क स्टेडियम में चल रहे दलीप ट्राफी के मैच में इंडिया ग्रीन ने इंडिया ब्लू के खिलाफ पकड़ बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ब्लू ने 177 रन बनाए।
इंडिया ब्लू टीम के कप्तान सुरेश रैना शाट खेलते हुए
- फोटो : अमर उजाला
जवाब में खेलने उतरी इंडिया ग्रीन की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 100 रन बना लिए है। क्रीज पर एमसी जुनेजा 6 रन पर बनाकर टिके है। टॉस जीतकर इंडिया ब्लू के कप्तान सुरेश रैना ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एस गोहिल और केएस भारत बल्लेबाजी करने के लिए उतरे।
एवी चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
मात्र 16 रन पर टीम के दो विकेट गिरने से ब्लू पर संकट मंडरा गया। तब बल्लेबाजी करने उतरे मनोज तिवारी और कप्तान सुरेश रैना। दोनों ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर आगे बढ़ाया पर 106 रनों पर सुरेश रैना को रसूल ने आउट कर बड़ा झटका दिया। रैना ने 40 रन बनाए।
बॉलर परवेज रसूल
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद एक तरफ से मनोज तिवारी ने टिककर बल्लेबाजी की जबकि दूसरी ओर लगातार विकेट गिरते चले गए। पूरी टीम 177 रनों पर सिमट गई। टीम को समेटने में परवेज रसूल और चौधरी ने शानदार भूमिका निभाई। रसूल ने 5 विकेट लिए जबकि चौधरी ने 3 विकेट लिए।
इंडिया ब्लू का स्कोर
एसी गोहिल-कैच कौशिक बोल्ड चौधरी -01(7)
केएस भारत-पगबाधा चौधरी -10(12)
मनोज तिवारी-बोल्ड रसूल -78(138)
सुरेश रैना-कैच सैनी बोल्ड रसूल -40(61)
दीपक हुड्डा-पगबाधा रसूल -16(22)
इशान किशन-पगबाधा चौधरी -00(3)
जयदेव उनादकट-पगबाधा रसूल -03(9)
भार्गव भट्ट-पगबाधा रसूल -10(22)
अक्षय वाखरे-कैच खरे बोल्ड डागर -06(22)
ईशांत शर्मा-नाट आउट -09(16)
पंकज सिंह-कैच कुलकर्णी बोल्ड डागर -00(3)
52 ओवरों में 177
विकेट पतन- 1/1, 2/16, 3/106,4/124, 5/125, 6/132, 7/152, 8/163, 9/177 व 10/177
गेंदबाजी
धवल कुलकर्णी -08-0-29-0
एवी चौधरी -12-4-18-3
वरुण आरोन -09-1-48-0
परवेज रसूल -17-1-70-5
एमजे डागर -06-3-11-2
इंडिया ग्रीन की बल्लेबाजी
एनआर सैनी-कैच हुड्डा बोल्ड ईशांत -25(71)
कौशिक गांधी-कैच भारत बोल्ड वाखरे -39(72)
पीएस चोपड़ा-कैच भरत बोल्ड पंकज सिंह -26(33)
एमसी जुनेजा -06(17)
31.5 ओवरों 3 विकेट पर 100 रन
गेंदबाजी
ईशांत शर्मा -07-2-15-1
पंकज सिंह -06.5-2-17-1
जयदेव उनादकट -05-2-8-0
भार्गव भट्ट -03-0-15-0
अक्षय वाखरे -09-0-38-0
सुरेश रैना -01-0-5-0