फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भारत क्लब ने ग्रेजुएट क्लब को नाै रन से हराया

विज्ञापन
तृतीय स्व. धनेश्वरी देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम भारत क्लब के खिलाड़ी प्रिंस - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कानपुर। स्पार्क क्लब की ओर से आयोजित तृतीय स्व. धनेश्वरी देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत क्लब ने ग्रेजुएट क्लब को नौ रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत क्लब ने निर्धारित 35 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 265 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें प्रिंस सोनी ने 133 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में बिलाल फिरोज ने चार विकेट चटकाए। जवाब में ग्रेजुएट क्लब की टीम 33.3 ओवर में 256 रन बनाकर आउट हो गई। टीम के लिए बिलाल फिरोज ने 113 रन की जुझारू पारी खेली। गेंदबाजी में भारत क्लब के प्रिंस सोनी और आदर्श ने दो-दो विकेट लिए। मैच में अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्रिंस सोनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ भारत क्लब ने टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। टूर्नामेंट सचिव नीरज वर्मा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें