फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Bangladesh Test Match: ग्रीनपार्क में पहली बार घंटी बजाकर शुरू होगा टेस्ट मैच

Wed, 25 Sep 2024 12:19 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ग्रीनपार्क में पूर्व भारतीय सुनील गावस्कर घंटी बजाकर पहले दिन मैच की शुरुआत करेंगे। पहली बार वर्ष 2007 में इंग्लैंड के लार्ड्स में घंटी बजाई गई थी। इसके बाद से यह प्रथा पड़ी।
 
विज्ञापन
ग्रीनपार्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीनपार्क स्टेडियम में भारत-बांग्लादेश के बीच 27 सितंबर से खेले जाने वाले टेस्ट मैच में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। ग्रीनपार्क स्टेडियम में 76 वर्षों के इतिहास में पहली बार घंटी बजाकर अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच की शुरूआत की जाएगी। यह साैभाग्य भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर को मिलेगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष प्रेम मनोहर गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में अधिकतर मैदानों पर इस प्रथा की शुरूआत हो चुकी है। ग्रीनपार्क देश के सबसे पुराने पांच टेस्ट सेंटर में से है, इसीलिए इस बार हमने इस प्रथा की शुरूआत करने का निर्णय किया है। यह घंटी न्यू प्लेयर्स पवेलियन के बाहर लगेगी, जहां खिलाड़ियों का ड्रेसिंग रूम बना है। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय फलक पर क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने वाले पूर्व खिलाड़ियों को सम्मान देना है।

सबसे पहले इंग्लैंड के लार्ड्स मैदान पर बजाई गई थी घंटी
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में घंटी बजाकर मैच के शुरूआत करने की प्रथा वर्ष 2007 में क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले इंग्लैंड के लार्ड्स स्टेडियम में हुई थी। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए इस मैच में सर विवियन रिचर्ड्स, गारफील्ड सोबर्स और बीबीसी रेडियो के पूर्व निर्माता पीटर बैक्सटर को यह सम्मान प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें