यूपी के औरैया जिला मुख्यालय ककोर में स्वतंत्रता दिवस पर उल्टा ध्वज फहराया गया। डीएम ने ध्वज की सलामी लेते हुए राष्ट्रगान किया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवारों को सम्मानित कर देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई।
उल्टे ध्वज का वीडियो वायरल हो गया। डीएम ने इसे रिहर्सल का वीडियो बताया है। मामले में एडीएम ने अपर जिला सूचना अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है। रविवार को कार्यक्रम समाप्त होने के दौरान एक कर्मचारी की नजर उल्टे ध्वज पर पड़ी तो हड़कंप मच गया।
सूचना विभाग के कर्मियों और अन्य लोगों ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की फोटो और वीडियो डाल दिए थे। एडीएम रेखा एस. चौहान ने अपर जिला सूचना अधिकारी अनिल कुमार सिंह से रिहर्सल के समय का वीडियो वायरल कर प्रशासन की छवि धूमिल करने के मामले में स्पष्टीकरण तलब किया है।