फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीआई पहुंचीं इंडेलिबल इंक की 30000 शीशियां

Wed, 23 Nov 2016 10:57 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अधिकतर बैंकों ने जब नोट बदलने की व्यवस्था खत्म कर दी तब उन्हें स्याही भिजवाई जा रही
विज्ञापन
करेंसी सप्लाई की तरह समय पर स्याही भिजवाने में भी रिजर्व बैंक थका हुआ नजर आ रहा है। अधिकतर बैंकों ने जब नोट बदलने की व्यवस्था खत्म कर दी तब उन्हें स्याही भिजवाई जा रही है। 
विज्ञापन

एक हजार व पांच सौ के नोट बदलवाने आए लोगों की उंगुली में लगाने वाली अमिट स्याही (इंडेलिबल इंक) की 30000 शीशियां रविवार को कानपुर रिजर्व बैंक के रीजनल कार्यालय में पहुंचीं।
गलवार तक कानपुर की करीब आठ सौ बैंकों में दो हजार शीशियां बांट भी दी गई हैं। कानपुर के अलावा यूपी व उत्तराखंड के 261 करेंसी चेस्टों में स्याही भिजवाई जा रही है। कुछ जगह पहुंच भी गई है। दूरदराज के बैंकों में पहुंचने में अभी एक दो दिन लग जाएंगे। रिजर्व बैंक ने मैसूर की मैसूर पेंट एंड वार्निश कंपनी को तीन लाख शीशियों का आर्डर किया था। कंपनी हर घंटे पांच हजार शीशियों की डिलीवरी दे रही थी, लेकिन शहर तक स्याही आने में चार दिन लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें