फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, परिजनों का आरोप इंस्ट्राग्राम से चोरी की गई फोटो

Thu, 27 Feb 2020 08:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
कानपुर के कैंट स्थित एक प्रतिष्ठित मिशनरी स्कूल की 9वीं कक्षा की छात्रा की अश्लील फोटो कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसकी वजह से छात्रा स्कूल में चर्चा का विषय बन गई। अन्य छात्र उस पर फब्तियां कसने लगे, तो मामला स्कूल प्रबंधन तक पहुंचा।
विज्ञापन


प्रिंसिपल ने जब वह तस्वीर देखी, तो उन्होंने छात्रा को स्कूल से निष्कासित करने का नोटिस अभिभावक को भेज दिया। बुधवार को छात्रा के माता-पिता ने साइबर क्राइम सेल पहुंचकर शिकायत की। बासमंडी निवासी एक व्यापारी की 13 साल की बेटी 9वीं कक्षा की छात्रा है।

अभिभावकों ने बताया कि दो महीने से बेटी की एक अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, लेकिन उन्हें इस बात का तब पता चला, जब स्कूल से नोटिस पहुंचा। सोमवार को स्कूल पहुंचकर जब प्रिंसिपल से इस बारे में बात की, तो उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि वह फोटो उनको किसने दिखाई।
विज्ञापन


छात्रा के पिता ने छानबीन की, तो पता चला कि दो महीने पहले बेटी ने अपने कमरे में सेल्फी लेकर, जो फोटो इंस्ट्राग्राम पर अपलोड की थी, वही फोटो एडिट करके वायरल की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्कूल के ही कुछ छात्रों ने इंस्ट्राग्राम से फोटो निकालकर यह हरकत की है।

साइबर क्राइम सेल कर्मियों ने मामले की गहराई से छानबीन के लिए अभिभावकों को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अनवरगंज थाने भेजा। छात्रा के पिता का कहना है कि गुरुवार को तहरीर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें