फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah Crime News: नर्स से अभद्रता…चोरी-छिपे फोटो व वीडियो बनाने का आरोप, तीन जूनियर डॉक्टरों पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 17 Jan 2025 04:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: नर्सिंग ऑफीसर ने बताया कि मंगलवार को ऑर्थो वार्ड में जूनियर डॉ. संदीप, डॉ. सचिन और डॉ. शुभम ने ड्यूटी के दौरान अभद्रता की। चोरी-छिपे फोटो व वीडियो बनाने का प्रयास किया। इससे पहले भी कई बार अभद्र व्यवहार किया जा चुका है।
विज्ञापन
रेजिडेंट डॉक्टरों और नर्सिंग स्टॉफ में टकराव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Etawah News: इटावा जिले में सैफई आयुर्विज्ञान विवि में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टॉफ चल रही तनातनी के बीच महिला स्टॉफ नर्स की तहरीर पर थाना पुलिस ने तीन जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसे लेकर अब जूनियर डॉक्टर पक्ष के लोगों में आक्रोश है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में महिला स्टॉफ नर्स और जूनियर डॉक्टरों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा है। बुधवार को नर्सिंग स्टॉफ और जूनियर डॉक्टर धरने पर बैठ गए थे। नर्सिंग स्टाफ पक्ष ने जहां अभद्रता करने का आरोप लगाया था।

नर्सिंग ऑफिसर ने थाने में दर्ज कराई है रिपोर्ट
वहीं, डॉक्टरों ने नर्सिंग स्टॉफ पर मनमानी का आरोप लगाया था। चिकित्सा अधीक्षक के आश्वासन पर देर शाम लगभग साढ़े छह बजे धरना समाप्त हुआ था। अब इस मामले में नर्सिंग ऑफीसर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

चोरी-छिपे फोटो व वीडियो बनाने का प्रयास
उन्होंने बताया कि मंगलवार को ऑर्थो वार्ड में जूनियर डॉ. संदीप, डॉ. सचिन और डॉ. शुभम ने ड्यूटी के दौरान अभद्रता की। चोरी-छिपे फोटो व वीडियो बनाने का प्रयास किया। इससे पहले भी कई बार अभद्र व्यवहार किया जा चुका है।

बाहर निकलने पर देख लेने की भी धमकियां दीं
उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने इस संबंध में विश्वविद्यालय की चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत की थी। इसके बाद कुछ वीडियो डिलीट कराए गए थे, लेकिन डॉक्टरों का व्यवहार नहीं बदला। नर्सिंग अधिकारी ने आरोप लगाया कि उक्त डॉक्टर बाहर निकलने पर देख लेने की भी धमकियां देते हैं।
विज्ञापन

तीन जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा
थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि महिला नर्सिंग ऑफिसर की तहरीर पर तीन जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उप निरीक्षक ललित कुमार कर रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें