फर्रुखाबाद में डॉक्टर से सीओ ने की अभद्रता
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में लोहिया अस्पताल के डॉक्टर इमरान गुरुवार दोपहर को शहर जा रहे थे तभी उन्हें सीओ सिटी ने लालगेट पर रोक लिया। उन्होंने अपना परिचय दिया और अपना आईकार्ड दिखाया। इसके बाद भी सीओ सिटी मन्नी लाल गौंड नहीं माने और डॉक्टर इमरान से अभद्रता कर दी।
इस पर डॉक्टर इमरान लोहिया अस्पतल वापस पहुंचे और अपने साथियों व अधिकारियों को जानकारी दी। इस पर सभी ने इमरजेंसी कक्ष बंद कर काम ठप कर दिया। सूचना पर एएसपी त्रिभुवन सिंह व एडीएम विवेक श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। वह डाक्टरों से बात कर मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।