फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली के सीएमओ से अभद्रता पर डॉक्टर लामबंद, मुख्यमंत्री से डीएम को हटाने की मांग

Sat, 19 Sep 2020 11:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में कोरोना काल में डॉक्टरों से प्रशासनिक अधिकारियों का अच्छा व्यवहार न होने से उनका मनोबल गिर रहा है। जनपद रायबरेली के डीएम द्वारा बीच सभा में सीएमओ से अभद्र भाषा बोले जाने के विरोध में जिले के सभी डॉक्टर लामबंद हो गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री से रायबरेली के डीएम को हटाने की मांग की है। प्रांतीय चिकित्सक सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ.वीके दुबे के नेतृत्व में सचिव डा.अजय कुमार, डॉ.राजेश तिवारी, डॉ.राजीव शाक्य, डॉ.शिवप्रकाश, डॉ.दीपक कटारिया, डॉ.मो.आरिफ सिद्दीकी आदि शनिवार सुबह कलक्ट्रेट पहुंचे।

उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि कोरोना महामारी में सभी डॉक्टर पूर्ण मनोयोग से सेवा में लगे हैं। इसके बावजूद रायबरेली में जिलाधिकारी ने बीच सभा में सीएमओ से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है।  
विज्ञापन


अलीगढ़ में भी जिलाधिकारी द्वारा सीएमएस से अभद्रता की गई है। प्रशासनिक अधिकारियों के इस व्यवहार से डॉक्टरों का मनोबल गिर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में रायबरेली के जिलाधिकारी को स्थानांतरित करने की मांग की।

डॉ.वीके दुबे ने कहा कि कई जनपदों में प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टरों का मनोबल गिरा रहे हैं। इन परिस्थितियों में काम कैसे किया जा सकता है। इस दौरान डॉ.गौरव मिश्रा, डॉ.श्रेयश खंडूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें