फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ Final: 250 रनों का लक्ष्य और सटीक लाइन-लेंथ; कुलदीप के कोच ने भारतीय जांबाजों को दी बड़ी सलाह

Sun, 08 Mar 2026 12:23 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कुलदीप यादव के कोच कपिल पांडे ने टीम इंडिया को फाइनल में धैर्य के साथ खेलने और 250 रनों का लक्ष्य रखने की सलाह दी है, ताकि घरेलू मैदान पर विश्व कप जीतकर इतिहास रचा जा सके।
विज्ञापन
कोच कपिल पांडे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे आईसीसी पुरुष टी- 20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले को लेकर भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव के कोच कपिल पांडे ने टीम इंडिया के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। पांडेय ने कहा कि फाइनल मुकाबला बड़े मैदान पर खेला जा रहा है। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को धैर्य के साथ खेलते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा।

विज्ञापन

उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन टीम को मजबूत शुरुआत देंगे। संजू को सेमीफाइनल वाली पारी फिर से दोहरानी पड़ेगी, साथ ही अभिषेक को अपने विकेट की कीमत समझकर अच्छा खेलना पड़ेगा उन्होंने कहा कि इसके बाद ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा और शिवम दुबे को भी बेहतर पारी खेली होगी।

सटीक लाइन-लेंथ के साथ गेंदबाजी करने की अपील
इससे भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करें, जैसा उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में किया था। पांडेय का मानना है कि यदि भारत कम से कम 250 रनों का लक्ष्य खड़ा करता है ताकि न्यू के लिए उसे हासिल करना आसान नहीं होगा। उन्होंने गेंदबाजों से भी सटीक लाइन-लेंथ के साथ गेंदबाजी करने की अपील की। उनका कहना है कि यदि न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करता है।
विज्ञापन

इतिहास बनाने का मौका है
ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को उसे 175 रनों के आसपास रोकने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि संतुलित प्रदर्शन के दम पर इंडिया फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर सकती है। उन्होंने सूर्यकुमार यादव कल उनकी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह वह टीम है, जो फाइनल जीत कर इतिहास रचेगी, क्योंकि अभी तक किसी भी टीम ने अपने घरेलू मैदान पर फाइनल मुकाबला टी-20 विश्व कप का नहीं जीता है। ऐसे में इतिहास बनाने का मौका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें