फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार हो भौकाली, लाल चाहे काली: चुनाव आते ही एसयूवी कारों की डिमांड बढ़ी, बाजार में भगवा छत वाली कार

Sun, 24 Mar 2019 11:43 AM IST
शिखा पांडेय अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद कार बाजार भी इसे भुनाने को तैयार हो गया है। सबसे ज्यादा मांग सफेद, काली और भगवा रंग की गाड़ियों की है। कारोबारियों के मुताबिक पिछले चुनावों की तुलना में इस बार 10-15 फीसदी ग्रोथ रहने की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन


दरअसल चुनाव शहरों में हो या फिर गांव क्षेत्र में। रफ-टफ दिखने वाली स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की खासी मांग होती है। आरएनजी निसान के निदेशक अमित गर्ग ने बताया कि चुनाव के दौरान एसयूवी मार्केट तेज रहता है।

इस बार भी ऐसा रुझान देखने को मिल रहा है। इन गाड़ियों की डिमांड आने लगी है। औसतन 200 एसयूवी हर महीने शहर में बिकती हैं। चुनाव के दौरान इनकी मांग 250-275 तक पहुंच जाती है। शहरी क्षेत्र में इनकी मांग पहले से होती रही है। अब ग्रामीण क्षेत्र में भी इसकी अच्छी मांग आ रही है।  

कानपुर में टाटा मोटर्स के सुमन कपूर का कहना है कि बाजार में अकेले हर महीने टाटा की 30-40 एसयूवी की बिक्री होती है। चुनाव के दौरान यह बिक्री 55-60 के बीच पहुंच जाती है। बाजार में इनकी मांग आने लगी है। इसलिए अच्छी कारोबारी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

तिरुपति महिंद्रा के नितिन गुप्ता के मुताबिक महिंद्रा की इस सेगमेंट में अच्छी पकड़ है। हाल ही में उतारे गए नए मॉडल एक्सयूवी 300 की खासी मांग देखी जा रही है। इसके अलावा काले रंग की स्कार्पियो की भी अच्छी मांग है।

भगवा रंग की छत संग पूरी कार 
चुनाव बाजार को ध्यान में रखकर कंपनियां भी पार्टियों के अनुसार अलग-अलग रंग वाली कार लेकर आई हैं। निसान की किक्स कार भगवा रंग में आई है। जबकि इसी की अन्य कारों की छत को भगवा रंग दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें