फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अधूरा नाला, तालाब पर कब्जे से बिझौना में जलभराव, ग्रामीण परेशान

Wed, 18 Feb 2026 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। विकास का पहिया बीहड़ के ऊबड़खाबंड़ रास्तों को पार नहीं कर पाया। बीहड़ के गांव अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। अमरौधा ब्लॉक के शेखपुर ग्राम पंचायत के बिझौना के बाशिंदे उपेक्षा के शिकार हैं। गांव के सट्टी-बिझौना मार्ग पर करीब एक साल से जलभराव की समस्या बनी हुई है। लोग गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण बताते हैं कि गांव में करीब 1500 की आबादी है। आबादी इसी रास्ते से होकर निकलती है। सड़क पर एक फीट तक पानी और कीचड़ जमा है। इस समस्या को एक साल हो चुका हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। जलभराव और कीचड़ की वजह से लोगों को निकलने में दिक्कत होती है। गांव के आशुतोष, सोबरन, राकेश, रामकेश, दशरथ, जयसिंह ने बताया कि महिलाएं, बच्चे इसी रास्ते से स्कूल और खेत जलभराव से होकर जाते हैं। बुजुर्ग भी बिना किसी मदद के यहां से नहीं निकल पाते हैं। इस समस्या को लेकर कई बार गांव के लोग तहसील दिवस में शिकायत कर चुके हैं। फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।



...................

अधूरा नाला, तालाब पर अतिक्रमण बना कारण

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जलनिकासी के लिए नालियों का निर्माण नहीं कराया गया है। एक साल पहले प्राइमरी स्कूल से बलवान के घर तक नाला निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। करीब 50 मीटर नाला खुदाई के बाद छोड़ दिया गया। अधूरा नाले का निर्माण ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। इसकी वजह से जलनिकासी न होने से लोगों को जलभराव की समस्या झेलनी पड़ रही है। पहले गांव में बने घरों का गंदा पानी नाली के माध्यम से कुछ दूर स्थित एक तालाब में जाता था। इस तालाब पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया और पानी को बंद कर दिया। ऐसी स्थिति में लोगों के घरों से निकलने वाला पानी अब तालाब में न जाकर सड़क पर भरा रहता है। बरसात शुरू होने से पहले जल्द से जल्द नाला निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन




......................

बोले ग्रामीण

बिझौना गांव के लोग कई वर्षों से जलभराव की समस्या झेल रहे हैं। जलनिकासी के लिए नाला खुदाई के बाद छोड़ दिया गया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। कीचड़ से होकर खेतों और दूसरे गांव को जाना पड रहा है। - रामशंकर, ग्रामीण



................

सट्टी-बिझौना मार्ग पर जलभराव से आए दिन बच्चे व बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कीचड़ युक्त पानी से निकलने में परेशानी उठानी पड़ रही है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे बीमारी फैलने का डर सता रहा है।तहसील दिवस और ब्लॉक कार्यालय में शिकायत की। उसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई। - आशुतोष कुमार



.............



बोले जिम्मेदार...

बिझौना में जलभराव की समस्या की जानकारी हुई है। सचिव के साथ मौका का निरीक्षण कर जलभराव की समस्या का निदान शीघ्र कराया जाएगा। - अखिलेश कुशवाहा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, अमरौधा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें