फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IT Survey: इंडी फैशन के नोएडा और आगरा कार्यालय में आयकर सर्वे की कार्रवाई, पकड़ी गई चार करोड़ की कर चोरी

Tue, 29 Nov 2022 04:38 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर/नोएडा

सार

आयकर कमिश्नर राकेश कुमार गुप्ता की अगुवाई में अपर आयकर आयुक्त सतीश रजौरे, उपायुक्त अंकित तिवारी, आयकर अधिकारी सुनील द्विवेदी और अजय पाल ने अलग-अलग टीमें बनाकर कार्रवाई की। यह कार्रवाई इंडी फैशन के आगरा और नोएडा के कार्यालयों में की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग की टीडीएस शाखा ने सोमवार को इंडी फैशन के प्रतिष्ठानों पर सर्वे की कार्रवाई की। इस दौरान करीब चार करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई है। बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त किए गए हैं। देर रात तक कार्रवाई चलती रही। 

विज्ञापन


आयकर कमिश्नर राकेश कुमार गुप्ता की अगुवाई में अपर आयकर आयुक्त सतीश रजौरे, उपायुक्त अंकित तिवारी, आयकर अधिकारी सुनील द्विवेदी और अजय पाल ने अलग-अलग टीमें बनाकर कार्रवाई की। यह कार्रवाई इंडी फैशन के आगरा और नोएडा के कार्यालयों में की गई। कंपनी जिवा ब्रांड के नाम से उत्पाद तैयार करती है। 

सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने 30 से 40 करोड़ का भुगतान बिना टीडीएस काटे ही कर दिया है। करीब तीन से चार करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी गई है। इसके अलावा कंपनी के दस्तावेजों में यह भी देखा जा रहा है कि क्या कंपनी ने इस तरह का भुगतान भी लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें