फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आयकर कर्मचारी-अफसर 27 से नहीं भेजेंगे स्टेटमेंट, 13 मई को हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आयकर अधिकारियों और कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपनी मांगों के लिए प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त के चैंबर के बाहर प्रदर्शन आवाज उठाई। सभी ने आयकर कर्मचारी महासंघ एवं आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सर्किल की संयुक्त संघर्ष समिति और केंद्रीय संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर विरोध जताया। सभी ने कहा कि 27 अप्रैल से कोई स्टेटमेंट नहीं भेजा जाएगा, विभागीय आउटरीच कार्यक्रमों में भागीदारी नहीं होगी। चार मई को धरना, सात को वॉकआउट और 13 को हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

संघ के महासचिव राघवेंद्र सिंह और महासंघ के सुनील कुमार ने कहा कि कर्मचारियों ने कैडर रिव्यू एवं पुनर्गठन प्रक्रिया को अंतिम रूप देने, 2014 बैच एवं उसके बाद के आईआरएस अधिकारियों की समस्याओं के समाधान करने, आयकर अधिकारियों के लिए एक जनवरी 2014 से वरिष्ठता सूची को अंतिम रूप देने की मांग रखी। इसके अलावा भारतीय राजस्व सेवा के भर्ती नियमों में संशोधन तथा इंटर-चार्ज ट्रांसफर नीति पुनः लागू करने की मांग भी उठाई। मौके पर एसके वर्मा, बृजेश कुमार, शरद प्रकाश अग्रवाल, शांति भूषण मिश्रा, शिवेंदु श्रीवास्तव, पंकज यादव, मुकेश कुमार, बृजेश बाजपेई, अनिल चौधरी, शिव कुमार, वैभव सचान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें