कानपुर निबंधन कार्यालय में इनकम टैक्स का छापा
- फोटो : amar ujala
कानपुर शहर के निबंधन कार्यालय में गुरुवार को आयकर विभाग की क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीम ने छापा मारकर जांच की। यह कार्रवाई असिस्टेंट कमिश्नर के निर्देशन में गठित तीन सदस्यीय टीम द्वारा की गई, जो दोपहर बाद भारी पुलिस बल के साथ रजिस्ट्री कार्यालय पहुंची।
सूत्रों के मुताबिक, यह छापा प्रति रजिस्ट्री किसी हेराफेरी को लेकर नहीं, बल्कि एक दिन में हुई रजिस्ट्रियों से जुड़े स्टांप शुल्क के कुल डाटा में सामने कई करोड़ रुपये के अंतर को लेकर मारा गया है। बुधवार को हुई रजिस्ट्रियों से संबंधित आंकड़ों में यह अंतर सामने आने के बाद आयकर विभाग ने जांच शुरू की।