फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परत दर परत उजागर होने लगी 'कानपुरवाले शर्माजी' की पोल, आयकर विभाग की छापेमारी में सामने आईं ये बातें

Sat, 19 Jan 2019 08:41 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
पूर्व चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक (डीजीएमई) डॉ. महेश चंद्र शर्मा ने जर्दा और तंबाकू के कारोबार में करोड़ों रुपये खपाए हैं। आयकर विभाग को जांच में यह पता चला है। इनके रियल एस्टेट कारोबार से संबंधित सभी दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं। घर पर मिले करीब सात लाख रुपये सीज कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
आयकर विभाग के प्रधान निदेशक अमरेंद्र कुमार के निर्देश पर गुरुवार को कानपुर में एसपीएम हॉस्पिटल समूह के मालिक पूर्व डीजीएमई डॉ. महेश चंद्र शर्मा के लखनऊ और कानपुर में सात ठिकानों पर एक साथ छापामारी हुई थी। यह जांच बीते 36 घंटे से जारी है। यहां की कमान आयकर विभाग के उपनिदेशक डॉ. सौरभ आनंद और अंकित तिवारी के हवाले है। दोनों अफसरों की अगुवाई में एक दर्जन से अधिक सहायक इनके बैंक खातों, कारोबारी दस्तावेजों, संपत्तियों की पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
आयकर विभाग डॉक्टर परिवार के अन्य छिपे गोरखधंधों की पड़ताल कर रहा है। अब तक की जांच में सामने आया कि ये जर्दा और तंबाकू का कच्चा माल लेकर उसे खाने योग्य बनाकर छोटी बड़ी पान मसाला व जर्दा कंपनियों को सप्लाई करते थे। इनका खुद का अपना कोई ब्रांड नहीं था। डॉक्टर परिवार ने रियल एस्टेट कारोबार में भी करीब 50 करोड़ रुपये निवेश किए हैं। इतनी बड़ी रकम इनके पास कहां से आई, इसका जवाब अभी तक आयकर अफसरों को नहीं मिला है। 

 

4 of 5
डेमो
इन ठिकानों पर हुई जांच 
शहर में कल्याणपुर स्थित एसपीएम हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर।
कल्याणपुर में ही डॉ. महेश चंद्र शर्मा के घर और हॉस्पिटल के एकाउंटेंट के आवास विकास स्थित घर पर।
लखनऊ में पैरामेडिकल साइंस नर्सिंग कालेज, केएलएस आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज, केएलएस फार्मेसी ट्रस्ट।
आईआईएम रोड स्थित घर (ऊषा विला) पर।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
सूत्र बताते हैं कि इनके दोनों बेटे डॉ. अजय गौरव शर्मा (न्यूरोलॉजिस्ट) और डा. सुधीर शर्मा लखनऊ का काम संभालते हैं जबकि इनकी बेटी डॉ. बंदना शर्मा (गायनेकोलॉजिस्ट) कानपुर का अस्पताल संभालती हैं। इनकी दूसरी बेटी नंदिता शर्मा पूरे समूह का वित्तीय लेखा जोखा (फाइनेंस) देखती हैं। डॉ. महेश चंद्र शर्मा पूरे कारोबार पर नजर रखते हैं। रियल एस्टेट और तंबाकू कारोबार भी इन्हीं की देखरेख में चलता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें