पैसे के दम पर चुनाव जीतने की मंशा रखने वालों पर चुनाव आयोग के साथ ही इस बार आयकर विभाग भी सख्त है। सीबीडीटी चेयरमैन खुद अफसरों के इस बिंदु पर लगातार चर्चा कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि अभी सभी राजनीतिक दलों की ओर से प्रत्याशी भले ही घोषित न किए गए हों लेकिन आयकर विभाग ने हर लोकसभा क्षेत्र में अपने जासूस जरूर उतार दिए हैं। ये जासूस प्रत्याशी के पार्टी कार्यालय से लेकर जनसंपर्क अभियान तक में शामिल हो सकते हैं।