फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पुराने पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग में करें शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से पेंशनरों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर आठवें वेतन आयोग में शामिल किए जाने की मांग की। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएल गुलाबिया ने बताया कि सरकार वित्त विधेयक अधिनियम-2025 लाकर पुराने पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग के लाभों से वंचित करना चाहती है। पुराने पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग में शामिल करने, वरिष्ठ नागरिक आयोग के गठन, रेल किराये में छूट और दीन दयाल उपाध्याय कैशलेस योजना का लाभ देने की मांगें हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, आरपी श्रीवास्तव, बेचे लाल कुशवाहा, चंद्र हंस सिंह चौहान, सरदार इंद्रजीत सिंह गिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें