उन्नाव जिले में महिलाओं के साथ अपराधों की बाढ़ रही। बीते 340 दिनों में रोज 10 महिलाएं उत्पीड़न की शिकार हुईं। प्रतिदिन एक महिला की आबरू पर हमला हुआ। 97 महिलाएं दुष्कर्म की शिकार हुईं। यह पुलिस विभाग के आंकड़े हैं।
सैकड़ों मामले दर्ज न करने के आरोप लगाए जाते रहते हैं। पीड़िताएं थानों और अफसरों के चक्कर लगा रही हैं। जिले में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। कोई अपनों के उत्पीड़न का शिकार हुई तो किसी की आबरू पर गैर ने हमला कर शिकार बनाया।