फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक ने वापस किए मेधावी सम्मान समारोह में छात्रों को मिले चेक, सामने आई ये वजह

Wed, 11 Sep 2019 03:34 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर/फर्रूखाबाद
विज्ञापन
छात्र प्रदुम्न वर्मा अपने परिवार के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर में मुख्यमंत्री द्वारा मेधावी सम्मान समारोह में दो छात्रों को मिले चेक बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए। कारण जिला विद्यालय निरीक्षक के हस्ताक्षर मिलना नहीं बताया जा रहा है। बीते दिनों प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने हाईस्कूल व इंटर के मेधावियों को सम्मानित किया था।
विज्ञापन


जिन्हें प्रमाणपत्र, टैबलेट के साथ ही 21 हजार रुपये के चेक दिए गए थे। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र दिलीप गुप्ता पुत्र रामगोपाल ने हाईस्कूल परीक्षा में विज्ञान वर्ग से जनपद में प्रथम स्थान पाया था।

वहीं अंकित राजपूत पुत्र रामशरन जनपद में दूसरे स्थान पर रहे। मुख्यमंत्री ने दोनों छात्रों को सम्मानित कर प्रोत्साहन राशि के चेक दिए थे। कॉलेज के प्रबंधक सुशील कुमार सिंह परिहार ने बताया कि छात्रों ने कस्बे के इलाहाबाद बैंक शाखा में चेक भुगतान के लिए लगा दिए थे।
विज्ञापन


बताया सोमवार को ज्ञात हुआ कि दोनों छात्रों के चेक बाउंस हो गए हैं। कारण पूछने पर पता चला कि डीआईओएस के हस्ताक्षरों का मिलान नहीं हो पा रहा है। वहीं फर्रुखाबाद में भी मोहल्ला नरकसा निवासी छात्र प्रदुम्न वर्मा पुत्र तोताराम वर्मा को कक्षा में 91.17 फीसद अंक हासिल करने पर एक सितंबर को लखनऊ में हुए मेधावी सम्मान समारोह में 21 हजार रुपये का चेक दिया गया था।
विज्ञापन

यह चेक उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा सेठ गली शाखा में अपने खाते में भुगतान के लिए लगाया था। सोमवार को उन्होंने बैंक जाकर चेक भुगतान होने के बारे में जानकारी की, तो उन्हें बताया गया कि चेक पर डीआईओएस के हस्ताक्षर मेल नहीं खा रहे हैं।

इसलिए उनके चेक का भुगतान नहीं हो सका। बैंककर्मी ने टिप्पणी समेत उन्हें चेक वापस कर दिया। डीआईओएस डा. आदर्श त्रिपाठी ने बताया कि चेक पर उनके हस्ताक्षर हैं। किसी अन्य वजह से चेक वापस किया होगा। अभी तक न तो बैंक ने उन्हें जानकारी दी है और न ही छात्र ने। मामले की जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें