पनचक्की चौराहा से नवनिर्मित जयपुरिया क्राॅसिंग पुल की ओर जाने वाली सड़क जगह-जगह उखड़ी पड़ी है।
- फोटो : संवाद
कानपुर। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने आरोप लगाया है कि जयपुरिया पुल का आधी अधूरी तैयारी के साथ श्रेय लूटने के लिए उद्घाटन कर दिया गया। पुल के दोनों तरफ की सड़क काफी खराब है।
पुल के नीचे पार्किंग की जगह मलबा और कबाड़ भरा हुआ है। इसके कारण जयपुरिया स्कूल की छुट्टी के समय जाम लगना आम बात है। पुल के दोनों छोर की सड़कों को बनवाने, पुल के नीचे पार्किंग, ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था करने और डिवाइडर बनवाने के बाद ही पुल की शुरुआत की जानी चाहिए थी। यदि सड़क निर्माण और पुल पर चढ़ते-उतरते समय ट्रैफिक मैनेजमेंट की व्यवस्था न की गई तो कांग्रेस पुल पर ही धरना देगी और भाजपा नेताओं की श्रेय लूटने की कोशिश को बेनकाब करेगी।