फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यमुना नदी में उतराता मिला युवक का शव

Sun, 04 May 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। सट्टी थाना क्षेत्र के क्योंटरा से निकली यमुना नदी में ग्रामीणों ने शुक्रवार देर शाम एक युवक का शव उतराता देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से निकलवाकर जांच की। शव की शिनाख्त न होने पर मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अजय कुमार निषाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उप निरीक्षक नियाज हैदर ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया। उप निरीक्षक ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 27 वर्ष लग रही है। शव लगभग चार दिन पुराना लग रहा है। मृतक महरून कलर का नेकर व नीले कलर का धारीदार चादर लिपटा मिला है। हुलिए के आधार पर आसपास के थाना क्षेत्रों में शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें