माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। सोशल मीडिया पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य को लेकर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सपा नेत्री नीलम रोमिला सिंह ने कोतवाली थाने में तहरीर दी। टिप्पणी करने वाला शख्स आजमगढ़ है, इसलिए उन्होंने डीआईजी आजमगढ़ से भी शिकायत कर तहरीर दी। दो दिन पहले सपा संरक्षक की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसी को लेकर फेसबुक पर एक युवक ने टिप्पणी की। जब एक युवती ने इसका विरोध किया तो उसके बारे में भी अश्लील बातें कर धमकी दी। नीलम रोमिला सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई के लिए उन्होंने तहरीर दी है। आजमगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए डीआईजी आजमगढ़ को व्हाट्सएप पर तहरीर भी भेजी है। सीएम पर की टिप्पणी, शांतिभंग में चालान कल्याणपुर क्षेत्र में समद खान नाम के युवक ने सीएम पर अभद्र टिप्पणी की। ट्विटर पर शिकायत के बाद आलाधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश दिये। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अजय सेठ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ किसी ने तहरीर नहीं दी। लिहाजा आरोपी समद खान का शांति भंग में चालान किया गया।